क़ुरआन ऑनलाइन गाइड

سُوْرَةُ الَّيْلِ

Al-Lail

सूरह 92आयतें 21 अवतरण स्थान मक्कीजुज़ 30–30

بِسۡمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحۡمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ

وَٱلَّيۡلِ إِذَا يَغۡشَىٰ

आयत 1

अर्थ का अनुवादरात की क़सम जब (सूरज को) छिपा ले

وَٱلنَّهَارِ إِذَا تَجَلَّىٰ

आयत 2

अर्थ का अनुवादऔर दिन की क़सम जब ख़ूब रौशन हो

وَمَا خَلَقَ ٱلذَّكَرَ وَٱلۡأُنثَىٰٓ

आयत 3

अर्थ का अनुवादऔर उस (ज़ात) की जिसने नर व मादा को पैदा किया

إِنَّ سَعۡيَكُمۡ لَشَتَّىٰ

आयत 4

अर्थ का अनुवादकि बेशक तुम्हारी कोशिश तरह तरह की है

فَأَمَّا مَنۡ أَعۡطَىٰ وَٱتَّقَىٰ

आयत 5

अर्थ का अनुवादतो जिसने सख़ावत की और अच्छी बात (इस्लाम) की तस्दीक़ की

وَصَدَّقَ بِٱلۡحُسۡنَىٰ

आयत 6

अर्थ का अनुवादतो हम उसके लिए राहत व आसानी

فَسَنُيَسِّرُهُۥ لِلۡيُسۡرَىٰ

आयत 7

अर्थ का अनुवाद(जन्नत) के असबाब मुहय्या कर देंगे

وَأَمَّا مَنۢ بَخِلَ وَٱسۡتَغۡنَىٰ

आयत 8

अर्थ का अनुवादऔर जिसने बुख्ल किया, और बेपरवाई की

وَكَذَّبَ بِٱلۡحُسۡنَىٰ

आयत 9

अर्थ का अनुवादऔर अच्छी बात को झुठलाया

فَسَنُيَسِّرُهُۥ لِلۡعُسۡرَىٰ

आयत 10

अर्थ का अनुवादतो हम उसे सख्ती (जहन्नुम) में पहुँचा देंगे

وَمَا يُغۡنِي عَنۡهُ مَالُهُۥٓ إِذَا تَرَدَّىٰٓ

आयत 11

अर्थ का अनुवादऔर जब वह हलाक होगा तो उसका माल उसके कुछ भी काम न आएगा

إِنَّ عَلَيۡنَا لَلۡهُدَىٰ

आयत 12

अर्थ का अनुवादहमें राह दिखा देना ज़रूर है

وَإِنَّ لَنَا لَلۡأٓخِرَةَ وَٱلۡأُولَىٰ

आयत 13

अर्थ का अनुवादऔर आख़ेरत और दुनिया (दोनों) ख़ास हमारी चीज़े हैं

فَأَنذَرۡتُكُمۡ نَارࣰ ا تَلَظَّىٰ

आयत 14

अर्थ का अनुवादतो हमने तुम्हें भड़कती हुई आग से डरा दिया

لَا يَصۡلَىٰهَآ إِلَّا ٱلۡأَشۡقَى

आयत 15

अर्थ का अनुवादउसमें बस वही दाख़िल होगा जो बड़ा बदबख्त है

ٱلَّذِي كَذَّبَ وَتَوَلَّىٰ

आयत 16

अर्थ का अनुवादजिसने झुठलाया और मुँह फेर लिया और जो बड़ा परहेज़गार है

وَسَيُجَنَّبُهَا ٱلۡأَتۡقَى

आयत 17

अर्थ का अनुवादवह उससे बचा लिया जाएगा

ٱلَّذِي يُؤۡتِي مَالَهُۥ يَتَزَكَّىٰ

आयत 18

अर्थ का अनुवादजो अपना माल (ख़ुदा की राह) में देता है ताकि पाक हो जाए

وَمَا لِأَحَدٍ عِندَهُۥ مِن نِّعۡمَةࣲ تُجۡزَىٰٓ

आयत 19

अर्थ का अनुवादऔर लुत्फ ये है कि किसी का उस पर कोई एहसान नहीं जिसका उसे बदला दिया जाता है

إِلَّا ٱبۡتِغَآءَ وَجۡهِ رَبِّهِ ٱلۡأَعۡلَىٰ

आयत 20

अर्थ का अनुवादबल्कि (वह तो) सिर्फ अपने आलीशान परवरदिगार की ख़ुशनूदी हासिल करने के लिए (देता है)

وَلَسَوۡفَ يَرۡضَىٰ

आयत 21

अर्थ का अनुवादऔर वह अनक़रीब भी ख़ुश हो जाएगा

सेटिंग्स