سَبِّحِ ٱسۡمَ رَبِّكَ ٱلۡأَعۡلَى
आयत 1
अर्थ का अनुवादऐ रसूल अपने आलीशान परवरदिगार के नाम की तस्बीह करो
سُوْرَةُ الْاَعْلٰي
सूरह 87आयतें 19 अवतरण स्थान मक्कीजुज़ 30–30
بِسۡمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحۡمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ
سَبِّحِ ٱسۡمَ رَبِّكَ ٱلۡأَعۡلَى
आयत 1
अर्थ का अनुवादऐ रसूल अपने आलीशान परवरदिगार के नाम की तस्बीह करो
ٱلَّذِي خَلَقَ فَسَوَّىٰ
आयत 2
अर्थ का अनुवादजिसने (हर चीज़ को) पैदा किया
وَٱلَّذِي قَدَّرَ فَهَدَىٰ
आयत 3
अर्थ का अनुवादऔर दुरूस्त किया और जिसने (उसका) अन्दाज़ा मुक़र्रर किया फिर राह बतायी
وَٱلَّذِيٓ أَخۡرَجَ ٱلۡمَرۡعَىٰ
आयत 4
अर्थ का अनुवादऔर जिसने (हैवानात के लिए) चारा उगाया
فَجَعَلَهُۥ غُثَآءً أَحۡوَىٰ
आयत 5
अर्थ का अनुवादफिर ख़ुश्क उसे सियाह रंग का कूड़ा कर दिया
سَنُقۡرِئُكَ فَلَا تَنسَىٰٓ
आयत 6
अर्थ का अनुवादहम तुम्हें (ऐसा) पढ़ा देंगे कि कभी भूलो ही नहीं
إِلَّا مَا شَآءَ ٱللَّهُۚ إِنَّهُۥ يَعۡلَمُ ٱلۡجَهۡرَ وَمَا يَخۡفَىٰ
आयत 7
अर्थ का अनुवादमगर जो ख़ुदा चाहे (मन्सूख़ कर दे) बेशक वह खुली बात को भी जानता है और छुपे हुए को भी
وَنُيَسِّرُكَ لِلۡيُسۡرَىٰ
आयत 8
अर्थ का अनुवादऔर हम तुमको आसान तरीके की तौफ़ीक़ देंगे
فَذَكِّرۡ إِن نَّفَعَتِ ٱلذِّكۡرَىٰ
आयत 9
अर्थ का अनुवादतो जहाँ तक समझाना मुफ़ीद हो समझते रहो
سَيَذَّكَّرُ مَن يَخۡشَىٰ
आयत 10
अर्थ का अनुवादजो खौफ रखता हो वह तो फौरी समझ जाएगा
وَيَتَجَنَّبُهَا ٱلۡأَشۡقَى
आयत 11
अर्थ का अनुवादऔर बदबख्त उससे पहलू तही करेगा
ٱلَّذِي يَصۡلَى ٱلنَّارَ ٱلۡكُبۡرَىٰ
आयत 12
अर्थ का अनुवादजो (क़यामत में) बड़ी (तेज़) आग में दाख़िल होगा
ثُمَّ لَا يَمُوتُ فِيهَا وَلَا يَحۡيَىٰ
आयत 13
अर्थ का अनुवादफिर न वहाँ मरेगा ही न जीयेगा
قَدۡ أَفۡلَحَ مَن تَزَكَّىٰ
आयत 14
अर्थ का अनुवादवह यक़ीनन मुराद दिली को पहुँचा जो (शिर्क से) पाक हो
وَذَكَرَ ٱسۡمَ رَبِّهِۦ فَصَلَّىٰ
आयत 15
अर्थ का अनुवादऔर अपने परवरदिगार का ज़िक्र करता और नमाज़ पढ़ता रहा
بَلۡ تُؤۡثِرُونَ ٱلۡحَيَوٰةَ ٱلدُّنۡيَا
आयत 16
अर्थ का अनुवादमगर तुम लोग दुनियावी ज़िन्दगी को तरजीह देते हो
وَٱلۡأٓخِرَةُ خَيۡرࣱ وَأَبۡقَىٰٓ
आयत 17
अर्थ का अनुवादहालॉकि आख़ोरत कहीं बेहतर और देर पा है
إِنَّ هَٰذَا لَفِي ٱلصُّحُفِ ٱلۡأُولَىٰ
आयत 18
अर्थ का अनुवादबेशक यही बात अगले सहीफ़ों
صُحُفِ إِبۡرَٰهِيمَ وَمُوسَىٰ
आयत 19
अर्थ का अनुवादइबराहीम और मूसा के सहीफ़ों में भी है